Nov 12 2026 / 10:06 PM

पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इसमें कई मौजूदा विधायकों को आम आदमी पार्टी ने टिकट दी है वहीं पार्टी ने कुछ विधानसभा सीटों पर इस बार नए कैंडिडेट्स को चुनाव मैदान में उतारा है।

इस लिस्ट में आप ने दो सांसदों को भी विधायकी चुनाव का टिकट दिया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवार घोषित किए थे। इस तरह से कुल 117 विधानसभा सीटों में से आप 71 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर चुकी है।

आप ने संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, होशियारपुर से सांसद राजकुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पंजाब के मौजूदा कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां की लंबी विधानसभा सीट पर आप ने इस बार रणधीर सिंह धीरा को कैंडिडेट घोषित किया है। धीरा कृषि मंत्री के रिश्तेदार हैं।

इसके अलावा जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से विनीत धीर और जालंधर कैंट से दीपक बाली को आप ने टिकट दी है। वहीं फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार छब्बेवाल और कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रांगा को आप की तरफ से चुनाव में ताल ठोकेंगे। इस लिस्ट में पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान का भी नाम है। सोनिया अमृतसर की राजा सांसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

मोहाली की खरड़ विधानसभा सीट से विधायक अनमोल गगन मान का टिकट आप ने काट दिया है और उनकी जगह परमिंदर सिंह गोल्डी को कैंडिडेट घोषित किया है। इसी तरह से बठिंडा ग्रामीण से विधायक अमित रतन कोटफट्टा की जगह गोपाल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले आप विधायक डॉक्टर चरणजीत सिंह चन्नी की जगह रोपड़ की चमकौर साहिब सीट से इस बार जसवीर सिंह गढ़ी को प्रत्याशी बनाया गया है। गढ़ी बीएसपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए हैं।

Chhattisgarh