ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी ने आरोप लगाया है कि एक नशे की आदी महिला ममता बनर्जी के घर पहुंची और चाकू से उन पर हमला करने की कोशिश की है। इस दावे ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। आइए जानते हैं कि इस पूरे मामले के बारे में क्या जानकारी सामने आई है।
तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के ऊपर चाकू से हमले की कोशिश को साजिश बताया है। पार्टी के पूर्व सांसद साकेत गोखले ने कहा- आज (मंगलवार) को एक नशेड़ी ममता बनर्जी के घर पहुंची और चाकू से उन पर हमला करने की कोशिश की। बंगाल के हालात ऐसे हैं कि यहां Z+ सुरक्षा वाली और 3 बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। क्या यह बीजेपी की कोई सोची-समझी साजिश थी, क्योंकि दीदी दिल्ली में उन्हें खत्म करने पर आमादा हैं? इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। क्या पुलिस कार्रवाई करेगी?
तृणमूल कांग्रेस की संयुक्त महासचिव डोला सेन ने इस घटना को लेकर कालीघाट पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज को पत्र है। इस पत्र में कहा गया है- आपको सूचित किया जाता है कि आज (मंगलवार) की शाम लगभग 06:00 बजे, तनिष्ठा साहा नाम की एक महिला, जो कथित तौर पर सिविक वॉलंटियर है और नशीली दवाओं की आदी है, हिंसक अंदाज में आई और उसने ममता बनर्जी पर चाकू से हमला किया। साथ ही, उसने खुद को उनकी भतीजी बताया।
पुलिस को भेजे गए पत्र में आगे कहा गया है- “महिला अपशब्द कह रही थी और नशे की हालत में ममता बनर्जी के पास हिंसक तरीके से पहुंचने की कोशिश कर रही थी। उसने पश्चिम बंगाल पूर्व मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क पर लेटकर भी हंगामा किया। यह चिंता की बात है कि हमलावर जैसी कोई व्यक्ति Z-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के आवास के गेट तक पहुंच सकती है, जिससे किसी बड़ी साजिश की आशंका पैदा होती है। आपसे अनुरोध है कि इसे BNSS की धारा 173 के तहत सूचना के रूप में दर्ज करें और संदर्भ के लिए संलग्न फोटो और वीडियो पर संज्ञान लें।
