सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट को जारी कर दिया है। छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी रिजल्ट को देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट-
छात्र सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं।
अब रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें और एक नई वेबसाइट खुल जाएगी।
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 10 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
अब छात्र लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद छात्र का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आखिरी में छात्र आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
