Apr 25 2026 / 9:43 PM

इंदौर में भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश

कक्षा नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में अवकाश 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रहेगा
कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन प्रात: साढ़े 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा
ग्रीष्मकालीन अवकाश आगामी एक मई से 15 जून 2026 तक रहेगा

इंदौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने भीषण गर्मी के कारण तापमान में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये जिला शिक्षा अधिकारी को डॉ.शांता स्वामी भार्गव को निर्देशानुसार इंदौर जिले के अंतर्गत शासकीय/अशासकीय सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई./माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश आगामी 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रहेगा। यह आदेश जिले की समस्त आंगनवाड़ियो पर भी समान रूप से लागू रहेगा।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक का संचालन प्रात: साढ़े 7 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य किया जायेगा। साथ ही जिले के समस्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश आगामी एक मई से 15 जून तक घोषित किया गया है। उक्त व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी

Chhattisgarh