Mar 04 2026 / 9:45 AM

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, 5.2 रही तीव्रता

नई दिल्ली। असम के बाद जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने कई करीब चार बजकर दो मिनट परल कई सेकंड तक तक झटके महसूस किए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज का हवाले से कश्मीर मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का एपिक सेंटर अफगानिस्तान में और इसकी गहराई 132 किलोमीटर थी। वहीं, तीव्रता 5.2 मापी गई। हालांकि कहीं से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले असम के दक्षिण सलमारा मनकाचर में बुधवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई है। हालांकि, इलाके में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप दोपहर दो बजकर 59 मिनट पर आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर अंदर थी। भूकंप आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

Chhattisgarh