Nov 16 2026 / 8:21 PM

फ्री एजुकेशन की पहल ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, X पर ट्रेंड हुए पूर्व MLA आकाश विजयवर्गीय

इंदौर। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय एक बार फिर देशभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। युवाओं को सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की उनकी पहल को देशभर से सहाना मिल रही है। इस पहल का सारा सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है। इसी के चलते X पर #AKVijayvargiyaFreeEducation हैशटैग टॉप पर ट्रेंड है।

आकाश विजयवर्गीय की संस्था ‘देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी’ की ओर से इंदौर में फ्री कोचिंग सेंटर शुरू किया जा रहा है। इसके जरिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 सहित अन्य क्षेत्रों के बच्चों को फायदा मिलेगा।

MPPSC की होगी तैयारी

इस कोचिंग सेंटर में कई कॉम्प्टिटिव एग्जाम की तैयारी कराई जाएगी। इनमें MPPSC, फूड सेफ्टी ऑफिसर, पटवारी, सब इंस्पेक्टर, पुलिस कांस्टेबल और शिक्षक वर्ग-1, 2 एवं 3 की परीक्षाएं शामिल हैं।

इस पहल में कौटिल्य एकेडमी का सहयोग लिया जा रहा है। स्टूडेंट्स को एक्सपर्ट टीचर्स से पढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही क्लासरूम, नोट्स और करियर मार्गदर्शन की सुविधा भी दी जाएगी।

आकाश, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बड़े बेटे हैं। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे विधायक, मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के संगठनात्मक पदों पर भी काम कर चुके हैं।

देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी शुरु की

आकाश की पहचान केवल राजनीति तक सीमित नहीं रही। उनकी धार्मिक गतिविधियों और शिवभक्ति की चर्चा होती रही। उनसे जुड़ी ‘देव से महादेव’ नाम की बुक का विमोचन योग गुरु बाबा रामदेव की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने ‘देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी’ नाम से संगठन भी बनाया। इस संगठन के माध्यम से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियां संचालित की जाती है।

Chhattisgarh