हरतालिका तीज 2021: ये उपाय करने से होगी हर मनोकामना पूरी
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव व माता पार्वती की रेत के द्वारा बनाई गई अस्थाई मूर्तियों को पूजती हैं व सुखी वैवाहिक जीवन तथा संतान की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।
इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर 2021 गुरुवार को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो भक्त की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
- संपत्ति और विद्या के लिए हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती का अभिषेक आम और गन्ने के रस से करें।
- लाल और सफेद रंग के आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन किया जाए, तो भोग और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- वैवाहिक जीवन में प्यार बरकरार रखने के लिए हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं।
- पति-पत्नी के बीच अगर मतभेद होते हैं तो हरतालिका तीज के दिन दूध में केसर मिलाकर माता पार्वती का अभिषेक करें।
- इस दिन भगवान शिव को चमेली के फूल चढ़ाने से वाहन का सुख मिलता है। इसके अलावा अलसी के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से व्यक्ति भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
- धन प्राप्ति के लिए माता पार्वती को अगर शहद का भोग लगाकर उसे दान करें।
