Aug 08 2026 / 11:21 PM

ढाबे पर अवैध शराब, राजा रघुवंशी के दोनों भाई गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इंदौर पुलिस ने मृतक राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी पर कार्रवाई करते हुए उनको गिरफ्तार किया है। दोनों पर बिना वैध लाइसेंस के ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसने का आरोप है।

मामला इंदौर के राउ थाना क्षेत्र का है। पुलिस को पिछले काफी दिनों मुखबिर से यह सूचना मिल रही थी कि कैट रोड पर ‘राजा भोज ढाबे’ पर बिना अनुमति शराब परोसी जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर दबिश देते हुए बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया है। साथ ही ढाबा संचालक द्वारा पुलिस को ढ़ाबे पर मौजूद कर्मचारियों की जानकारी भी नहीं दी गई थी। जिसको लेकर ढाबा संचालक और उसके मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ढाबे पर बिना अनुमति पर शराब पिलाई जा रही थी इस ढाबे का संचालन ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी द्वारा किया जा रहा था। जिसको लेकर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस दोनों भाइयों के आपराधिक रिकार्ड को भी खंगाल रही है।

वहीं मामले में एडिशनल राजेश दंडोतिया का कहना है मामले में काफी बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस ढाबे पर कार्रवाई की गई है उसका संचालन मृतक ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के नाम पर उनके दोनों भाइयों द्वारा किया जा रहा था।

बता दें कारोबारी राजा रघुवंशी की मई 2025 में हनीमून ट्रिप के दौरान मेघालय में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। करीब 14 महीने से यह मामला कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका निरस्त होने के बाद सोनम रघुवंशी ने सरेंडर किया था।

Chhattisgarh