Mar 03 2026 / 10:43 AM

करवा चौथ 2021: जानिए तिथि, महत्व और व्रत की विधि

पति तथा पत्नी के प्रेम का अमर पर्व करवाचौथ कार्तिक मास में पड़ता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने से पति पत्नी के रिश्तों में माधुर्यता आती है। दाम्पत्य जीवन अच्छा होता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर 2021 को रखा जाएगा। इस साल करवा चौथ पर ऐसा शुभ संयोग बन रहा है जो व्रतियों की हर मनोकामना पूरी करेगा।

करवा चौथ पर बन रहा है शुभ संयोग
इस साल करवा चौथ रविवार के दिन पड़ रहा है। ऐसा होना बहुत शुभ होता है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, जो कि सेहत और लंबी उम्र देते हैं। रविवार को करवा चौथ होने से सूर्य देव महिलाओं की मनोकामना पूरी करते हुए उन्‍हें और उनके पति को लंबी आयु का आशीर्वाद देते हैं। लिहाजा इस साल महिलाओं को करवा चौथ के दिन सूर्य देव से भी अपने पति की लंबी और सेहतमंद जिंदगी का आशीर्वाद मांगना चाहिए।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
इस साल करवा चौथ का चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में उदित होगा. चंद्रमा रात को 08:11 पर निकलेगा। वहीं करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा। करवा चौथ का व्रत रख रही महिलाओं और लड़कियों को शुभ मुहूर्त में ही पूजा करना चाहिए।

करवा चौथ पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। स्नान के बाद घर के मंदिर में साफ- सफाई कर ज्योत जलाएं। देवी- देवताओं की नियम के साथ पूजा-अर्चना करें। निर्जला व्रत का संकल्प लें। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। किसी भी शुभ काम से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। चंद्र दर्शन के बाद पति को छलनी से देखें। इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है।

Chhattisgarh