इस देश में चूहा पालने के लिए भी लेनी पड़ती है सरकार से इजाजत
भारत देश में अगर किसी कोई कुत्ता, बिल्ली या फिर दूसरी तरह का जानवर पालना होता है, तो इसके लिए उन्हें सरकार की इजाजत नहीं लेनी पड़ती है। लोग अपनी मर्जी से कोई भी जानवर पाल सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की दुनिया में एक ऐसा भी अनोखा देश मौजूद है, जहां चूहा पालने के लिए पहले सरकार से मंजूरी लेनी पड़ती है। जी हां, ये जानकर आपको जरुरी हैरानी हो रही होगी। लेकिन ये हकीकत है। दुनिया का एक ऐसा ही अनोखा देश कनाडा है। दुनिया के विकसित देशों में कनाडा का भी नाम शामिल है। क्षेत्रफल के मामले में कनाडा दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है।
वहीं पहले नंबर पर अमेरिका आता है। कनाडा को हम ‘मिनी हिंदुस्तान’ भी कह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कनाडा में 30 हजार से ज्यादा भारतीय हर साल आकर बस जाते हैं। बताया जाता है की इनमे सबसे ज्यादा लोग पंजाब के होते हैं। आपको एक हैरानी की बात बता दें की कनाडा का लगभग 40 फीसदी हिस्सा जंगल है। यहां के जंगल की लंबाई-चौड़ाई के बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। आइये हम आपको कनाडा देश के बारे में कुछ रोचक बाते बताते हैं।
जानकारी के मुताबिक़ कनाडा को झीलों के देश के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कनाडा में कई झीलें मौजूद है। रिपोर्ट की माने तो कनाडा के झीलों में दुनिया का लगभग 20 फीसदी पानी मौजूद है। इतना ही नहीं कहा जाता है की कनाडा के पानी का सबसे ज्यादा साफ़ होने का कारण वहां की झीलें है। इतना ही नहीं कनाडा में जो पानी मौजूद है, वो मिनरल वॉटर के मुकाबले ज्यादा साफ है।
कहा जाता है की गुरुत्वाकर्षण का लेबल कनाडा के कुछ हिस्सों में बहुत कम है। यही वजह है की वहां पर लोगों को ऐसा लगता है की मानों वो हवा में उड़ रहे हों। कनाडा में ज्यादा ठंड पड़ती है। ज्यादा ठंड पड़ने की वजह से समुद्र का पानी भी जम जाता है। लोग उस जमे हुए बर्फ पर आइस हॉकी खेलते हैं।
जानकारी के मुताबिक कनाडा में चूहा पालने के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। क्योंकि इसके लिए पहले सरकार से इजाजत लेनी पड़ती है। तभी आप चूहा पाल सकते हैं। दरअसल कनाडा में चूहों को मारना गैरकानूनी है। कनाडा में आप जिंदा चूहे को बेच भी नहीं सकते हैं। क्योंकि कनाडा में इसे भी गैरकानूनी माना जाता है। आपको एक हैरानी की बात बता दें की दुनिया के सबसे लंबे हाईवे में से एक ट्रांस-कनाडा हाईवे है। जिसकी लंबाई 7821 किलोमीटर है।
